सशस्त्र पुलिस द्वारा १०१ किलोमिटर नेपाल–भारत सीमा शील
कैलाली, ११ अप्रिल । सशस्त्र पुलिस बल कैलाली द्वारा १०१ किलोमिटर नेपाल–भारत सीमा को शील किया है । कोरोना वायरस रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए सशस्त्र पुलिस ने ऐसा कदम उठाया है । सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नम्बर ३४ हेडक्वार्टर गणपति कमल तिमिल्सिना ने कहा है कि सीमा क्षेत्र में मानव अवागमन रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है ।
गणपति तिमिल्सिना के अनुसार कैलाली जिला स्थित १०१ किलोमिटर सीमा नाका में १९ स्थान में अस्थायी जांचचौकी और ७३ स्थान में सेन्ट्री स्थापना की गई है । उन्होंने कहा है कि भारत से कोई भी व्यक्ति नेपाल प्रवेश ना हो, इसके लिए सीमा क्षेत्र में कड़ा निगरानी हो रही है ।
स्मरणीय है, कोरोना वायरस रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए नेपाल और भारत दोनों देशों में लकडाउन है, लेकिन अवैध रुप में सीमा से नेपाल प्रवेश करनेवालों की संख्या अधिक है, जिससे नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की त्रास भी है ।

