सर्वदलीय संयन्त्र बकवास हैः बास्कोटा
काठमांडू, ११ अप्रिल । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता तथा पूर्व संचार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री गोकुल प्रसाद बास्कोटा ने कहा है कि राजनीतिक वृत्त में चर्चा में रहे सर्वदलीय संयन्त्र निर्माण का कोई भी औचित्य नहीं है । उनका कहना है कि कोरोना वायरस रोकथाम और नियन्त्रण के लिए सर्वदलीय राजनीतिक संयन्त्र निर्माण हो भी जाता है तो वह संविधान के विपरित है, वह संवैधानिक पहचान से से बाहर की संयन्त्र रहेगी ।
अपने सामाजक संजालन मार्फत उन्होंने लिखा है– ‘नीचले तह से ऊपर तक जननिर्वाचित सरकार है, सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष सभी कोरोना विरुद्ध लगे हुए हैं, साथ में स्वास्थ्यकर्मी, सेना पुलिस, कर्मचारी और नागरिक युद्ध मोर्चा में ही हैं, ऐसी पृष्ठभूमि में संविधान के विपरित राजनीतिक संयन्त्र क्यों आवश्यक पड़ा ?’
स्मरणीय है, गत बिहीबार नेकपा अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने एक टेलिभिजन अन्तवार्ता के क्रम में कहा था कि कोरोना वायरस विरुद्ध लड़ने के लिए सर्वदलीय संयन्त्र आवश्यक है । प्रचण्ड की ओर से इसतरह की विचार सार्वजनिक होने के बाद इसके पक्ष और विपक्ष में विचार–विमर्श जारी है ।

