लाकडाउन समाप्त होनेवाला नहीं है, भारतीय सीमा पर अधिक सजगता आवश्यकः प्रधानमन्त्री ओली
काठमांडू, ११ अप्रिल । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि कोरोना वायरस नियन्त्रण और रोकथाम के लिए जारी लकडाउन तत्काल समाप्त होनेवाला नहीं है । प्रधानमन्त्री को कहना है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लकडाउन ही एक मात्र विकल्प है । पड़ोसी देश भारत का उदारहण देते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘भारत में संक्रमण की फैलावट बढ़ रहा है, ऐसी परिस्थिति में लकडाउन खुला होने की संभावना नहीं है ।’ सातों प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों से शनिबार भीडियो कन्फ्रेन्स में बोलते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
प्रधानमन्त्री ने यह भी कहा है कि भारतीय सीमा में थप सजगता आवश्यक है । विशेषतः मुख्यमन्त्रियों से आग्रह कि सफ्ट बोलकर लापरवाही करना ठीक नहीं है । प्रधानमन्त्री ने यह भी दावा किया है कि कोरोना नियन्त्रण के लिए सरकार ने प्रभावकारी और सफल रुप में काम किया है, दुष्प्रचार करनेवालों से प्रभावित होने की जरुरत नहीं है । उन्होंने कहा है कि वर्तमान अवस्था में सरकारी संयन्त्र ही काफी है, अलग किसिम का कोई भी राजनीतिक संयन्त्र आवश्यक नहीं है ।

