लायंस क्लब मिल्स एरिया लगातार कर रहा है राहत बितरण

माला मिश्रा बिराटनगर ,रानी। कोरोना भायरस जैसी वैश्विक महामारी की गंभीर समस्या के कारण लॉक डाउन में बिषम परिस्थितियों का सामना कर रहा है ।इस मुश्किल घड़ी में सबसे ज्यादा प्रभावित अगर कोई हो रहा है तो ऐसे तबके का लोग जो प्रतिदिन कमाकर खाने वाले है । मजदूर , असहाय ,लाचार , विधवा बीमार,जरूरतमंद परिवार जिसके पास न अब आय का साधन है न ही अपने परिवार को भोजन उपलब्ध करा पा रहे है वैसे लोगो के लिए लायन्स क्लब ऑफ मिल्स एरिया का अध्यक्ष सहित सभी सदस्यगण सक्रिय हो सेवा के लिए आगे आये है । लायंस परिवार के लोग लॉक डाउन होने के कुछ दिन बाद से भारतीय सीमा से सटे बिराटनगर के रानी सहित आसपास के वार्ड में राहत सामाग्री बितरण कर रहे है । क्लब के अध्यक्ष कैलाश साह के नेतृत्व में जरूरतमंदो के बीच 10 किलो चावल , 2 किलो दाल , 2 किलो आलू , प्याज , चूड़ा , मुरही , नमक , तेल ,साबुन और 3 पीस मास्क का लगातार बितरण कर रहा है । श्री साह ने बताया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

