Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धमकी, गुंडागर्दी के आगे “हिमालिनी” न डरने वाली है ना झुकने वाली है

 

“हिमालिनी” की पहचान खबरों से है, सही और सटीक खबरें। “हिमालिनी” ने कभी किसी धर्म,जाति,समुदाय में अंतर करके खबरें नही बनाई। खबर की तह में जाकर खबर निकलना, समाज की आवाज बनना, आज की आवाज बनना, सदैव हमारा प्रयास रहा है।

खबरें किसी को खुश करने या तकलीफ देने के लिए नही होती, खबरें तो जानकारी होती है, किसी के अनुकूल हो या प्रतिकूल। इसीलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है। अगर पत्रकार की कलम छीन ले या उसका मुँह बन्द कर दे तो, लोकतंत्र मृत हो जाएगा।
कुछ विशेष वर्ग है जो कलम को रोकना चाहता है या अपने अनुकूल लिखवाना चाहता है, लेकिन “हिमालिनी” ना झुकने वाली है ना बिकने वाली है। कभी हमारे कार्यालय पर हमला होता है, कभी न्यूज़ को ब्लॉक करवाया जाता है तो कभी संपादक और संवाददाता को धमकी दी जाती है।
इसी क्रम में हमारे बीरगंज ब्यूरो इंचार्ज मुरली मनोहर तिवारी (सीपू) को धमकी दी गई है। उन्हें अज्ञात नंबर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई जिसमें कहा गया कि किसी विशेष वर्ग के संबंध में लिखने पर पर खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
इस संबंध में संबंधित निकाय को जानकारी कराई जा रही है, साथ ही ये स्पष्ट किया जा रहा है कि “हिमालिनी” किसी व्यक्ति, समाज, जाति, धर्म, संगठन से पूर्वाग्रहित नहीं है, ना ही किसी की भावना को ठेस पहुचाने का इरादा है।  हमारे खबरों के बारे मे कोई आपत्ति या सुझाव हो तो हमसे संपर्क करें। आपका स्वागत है, लेकिन धमकी, धांधली, गुंडागर्दी के आगे “हिमालिनी” डरने वाली नही है, हम पत्रकारिता को जिंदा रखने के लिए संघर्षरत है और इसमें सभी लोगो से सहयोग के आकांक्षी हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *