Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीन लाेगाें के संक्रमण पश्चात छपकैया तथा आसपास के क्षेत्र काे सील किया गया

 

३० चैत, वीरगञ्ज ।

तीन लाेगाें में कोभिड–१९ का संक्रमण मिलने के कारण वीरगञ्ज महानगरपालिका २ का छपकैया और आसपास के क्षेत्र काे सील कर दिया गया है ।

प्रमुख जिला अधिकारी विष्णुकुमार कार्की की अध्यक्षता में हुए  जिला सुरक्षा समिति की बैठक ने छपकैया और आसपास के क्षेत्र काे सील करने का निर्णय किया है ।

वीरगञ्ज महानगरपालिका वडा नं. २, छपकैया स्थित मस्जिद से २६  भारतीय नागरिक को नारायणी अस्पताल से थ्रोट स्वाब संकलन कर हेटौंडा स्थित प्रदेशस्तरीय प्रयोगशाला के लैब में परीक्षण किया गया था । बाद में उसे टेकु भेजा गया जहाँ तीन लाेगाें में रिपाेर्ट पाेजेटिव पाया गया इस तरह नेपाल में संक्रमिताें की संख्या १२ हाे गई है । वीरगञ्ज– २ छपकैया स्थित मस्जिद तथा उक्त क्षेत्र में  उक्त समुदाय के लाेगाें की घनी बस्ती है इसलिए उक्त वडा और उसके आसपास के क्षेत्र काे सील कर दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed