रूपन्देही सि.न.पा. वड़ा 4 अध्यक्ष मुक्तिनाथ यादव द्धारा मास्क,साबुन सहयोग
हिमालिनी संवादाता रुपन्देही । रुपन्देही जिला भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका वड़ा नम्बर 4 अध्यक्ष मुक्तिनाथ यादव (भोला) द्धारा वडा नम्बर 4 अन्तर्गत 500 लोगों को मास्क एवम् साबुन सहयोग । सिद्धार्थ नगरपालिका वड़ा नम्बर 4 अध्यक्ष मुक्ति नाथ यादव( भोला) ने कहा कि विश्व भर में कोरोना महामारी भाइरस को मध्येनजर रखते हुये विगत में 553 परिवार को राहत सामाग्री सहयोग किया था और 2 हेल्पलाइन नंबर जारी किया था कि वडा अन्तर्गत कोई भी परिवार को खाने पीने में समस्या हो तो तुरन्त फोन कर सकते है जिससे समस्या का समाधान तुरन्त हमारे द्धारा किया जाएगा । और कहा कि वडा में 3000 पिस माक्स एवम् साबुन सहयोग होगा जिसमें से आज 500 पिस माक्स एवम् साबुन 500 पिस सहयोग किया गया हैं बाकी 2500 पिस माक्स एवम् साबुन को बहुत जल्द जनता के बीच में सहयोग करुंगा ।वडा नम्बर 4 स्थानिय निवासी राजन शुक्ला उर्फ संगम बाबा ने कहा कि वडाअध्यक्ष द्धारा जनता के प्रति कार्य सराहनीय है जिससे मै हृदय से धन्यवाद देना चाहता हूं कि आगे और प्रगति करे इससे भी बढ़कर समाज की सेवा करे ।


