Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के लिए नेपाली राजदूत में महेन्द्र बहादुर पाण्डे नियुक्त

 

काठमांडू, १७ अप्रील । पड़ोसी देश चीन के लिए नेपाली राजदूत में महेन्द्र बहादुर पाण्डे नियुक्त हुए हैं । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने शुक्रबार पाण्डे को राजदूत में नियुक्त किया । नवनियुक्त राजदूत पाण्डे सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता भी है और वह परराष्ट्रविज्ञ के रुप में जाने जाते हैं ।
राष्ट्रपति कार्यालय के सहायक प्रवक्ता केशव प्रसाद घिमिरे द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार नेपाल का संविधान धारा २८२ अनुसार मन्त्रिपरिषद् सिफारिश में पाण्डे को गणतन्त्र चीन में नेपाल के लिए आवसीय राजदूत के रुप में नियुक्त किया गया है । स्मरणीय है, चीन के लिए नेपाली राजदूत रहे लीलामणि पौडेल को वापस बुलाकर सरकार ने पाण्डे को राजदूत बनाने का निर्णय लिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *