मेयर बरबरिया की दादागिरी, पत्रकार पर हमला
मनोज बनैता, सिरहा, १८ अप्रील ।
धनुषा शहीदनगर नगरपालिका के मेयर उदय बरबरिया पर समाचार संकलन कर घर लौट रहे संचारकर्मी पत्रकार शिबेन्द्र रोहिता और मनोज मोरबैता पर जानलेवा हमला करवाने का आरोप है ।
शुक्रवार शाम को शहीदनगर नगरपालिका के कोयलपुर में पत्रकारद्धय रोहिता और मोरबैता पर हमला हुवा है । मेयर बरबरिया के ४/५ लोगों ने अचानक पत्रकारों पर हमला किया है । हमले में पत्रकार रोहिता के सिर में चोट लगी है । खून से लथपथ रोहिता का स्थानीय क्लिनिक में उपचार करवाया गया है । उनके साथ साथ पत्रकार मोरबैता पर भी हाथापाई हुई है । कुछ दिन से मेयर बरबरिया के उपर क्वारेन्टाइन ना बनाने और राहत में भेदभाव करने का आरोप लग रहा था । पत्रकारों ने मेयर बरबरिया के इस रबैए का घोर बिरोध किया है और उनके उपर कार्यवाही की माँग कर रहे हैं ।

