Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 7 लाख पार

 

वाशिंगटन, एएफपी।

दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमित लोगों को आंकड़ा 7 लाख को पार कर गया है, जो कि दुनिया के किसी भी दूसरे देश के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

बाल्टीमोर स्थित विश्वविद्यालय के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 7 लाख 282 हो गई है, जबकि 36,773 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है।

यह भी पढें   सऊदी अरब में ड्रोन हमले में नेपाली नागरिक की मौत, एक फिलिपिनो की भी गई जान

अमेरिका के बाद इटली, फ्रांस और स्पेन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। स्पेन में कोरोना से 1,90,839 लोग संक्रमित हैं और 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में 1,72,434 लोग वायरस से संक्रमित हैं और 22 हजार से ज्यादा लोग वायरस की चपेट में आने से मारे गए हैं। जबकि फ्रांस में 1,49,130 लोग संक्रमित हैं, जबकि 18 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 अक्टुबर 2026 बुधवार* शुभसंवत् 2083

पिछले साल दिसंबर महीने के अंत में कोरोना वायरस का पहली बार पता चला था। चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस वैश्विक स्तर पर 1,54,142 लोगों की जान ले चुका है। वहीं संक्रमित लोगों का आंकड़ा 22 लाख को पार कर गया है। वहीं, चीन पर लगातार कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी छुपाने के आरोप लगते रहे हैं

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com