Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत : एक ही दिन में 2154 नए मरीज, 14,378 संक्रमित मरीजों में से 4,291 जमात से जुड़े हुए

 

भारत में कोरोना वायरस की जांच का दायरा बढ़ने के साथ नए मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ गई है। शनिवार को 2154 नए मरीज मिले हैं, यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ाेतरी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने शनिवार रात नौ बजे तक 35494 नमूनों की जांच  के बाद यह निष्कर्ष दिया।
इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण बढ़ाने में सबसे बड़ी भूमिका तब्लीगी जमातियों की रही है। अब तक 23 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमित जमाती मिल चुके हैं। भारत के 29.8 फीसदी मरीज सिर्फ जमात से जुडे़ हैं। वहीं, देश के 45 जिलों में 14 दिनों से कोई नया केस नहीं मिला है।

यह भी पढें   पाँच वर्षों के भीतर छह राष्ट्रीय गौरव की सिंचाई परियोजनाएँ पूरी करने की तैयारी

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह तक 14,378 संक्रमित मरीजों में से 4,291 जमात से जुड़े हैं। इस घटना ने साबित कर दिया कि किसी भी तरह की लापरवाही बड़ी चुनौती बन सकती है। मरीजों की संख्या के लिहाज से शीर्ष 10 राज्यों में पांच राज्य ऐसे हैं, जहां जमाती मरीजों की संख्या सर्वाधिक है। तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, यूपी व आंध्र प्रदेश में  संक्रमिताें में सबसे ज्यादा जमाती हैं। जिन राज्यों में सबसे कम मरीज हैं, वहां भी जमात से जुड़े संक्रमितों की संख्या ज्यादा है।

यह भी पढें   बाजारवाद की चकाचौंध में, कहीं खो न जाए बचपन की मासूमियत ?

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com