भारत के कई राज्याें ने चीन द्वारा भेजे गए रैपिड टेस्टिंग किट काे प्रभावहीन कहा, इस्तेमाल पर राेक
कोरोना संकट के बीच भारत के तीन राज्यों ने संकेत दिये हैं कि चीन में बने रैपिड टेस्टिंग किट पूरी तरह से प्रभावी नहीं हैं. आईसीएमआर ने रैपिड टेस्ट किट में शिकायत मिलने के बाद उसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. आईसीएमआर ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया, ‘सभी राज्यों में रैपिड टेस्ट किट बांटी गई थी.
एक राज्य ने टेस्ट किट को लेकर शिकायत की है जिसके बाद रैपिड टेस्टिंग पर रोक लगा दी गई है.’ आईसीएमआर ने राज्यों को दो दिन तक रैपिड टेस्ट किट का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही कहा है कि दो दिन के बाद इसे लेकर दिशानिर्देश जारी किया जाएगा.


