Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोभिड–१९ के विरुद्ध लड्ने के लिए भारत सरकार द्धारा नेपाल काे २३ टन अत्यावश्यक औषधि प्रदान

 

काठमान्डाै २२ अप्रील


कोभिड–१९ के विरुद्ध लड्ने के लिए भारत और नेपाल के बीच जारी सहकार्य के क्रम में भारत सरकार की तरफ से नेपाल के लिए  भारतीय राजदूत श्री विनय मोहन क्वात्रा ने नेपाल के स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री श्री भानुभक्त ढकाल काे २३ टन औषधि हस्तान्तरित किया है ।  भारत की जनता की ओर से   नेपाल की जनता के लिए  उपहार स्वरुप हस्तान्तरित किए गए औषधि में पारासिटामोल का ३‍‍.२‌‌ लाख डोज  तथा हाईड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का २.५ लाख डोज  कुल ८.२५ लाख डोज अत्यावश्यक औषधि हैं । भारत की यह पहल सभी अवस्था और परिस्थिति में नेपाल और भारत के बीच सहकार्य जारी रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त करती है ।

यह भी पढें   सीमा विवाद और नेपाल–भारत सम्बन्ध : अंशुकुमारी झा


कोभिड–१९ के विश्वव्यापी महामारी के विरुद्ध लड्ने  और जनता काे सुरक्षित रखने के लिए नेपाल के नेताओं ने भी प्रतिबद्धता व्यक्त की है  । भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने २०७६ चैत्र २ गते सार्क राष्ट्र के नेताओं के साथ भिडियो कन्फरेन्स किया था तथा  सार्क कोभिड–१९ आपतकालीन कोष में १० मिलियन अमेरिकी डलर प्रदान करने की बात के साथ ही सभी पडाेसी देशाें से सहयाेग करने की अपील की थी ।
भारतीय तथा नेपाली स्वास्थ्यकर्मी इस महामारी के रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए  आपसी सहकार्य में प्रयत्नरत हैं । सङ्कट के इस घडी में नेपाल तथा अन्य दक्षिण एसियाली साझेदार देशाें के साथ एकसाथ तैयारी करने और, सफलता प्राप्त करने के लिए भारत प्रतिबद्घ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “कोभिड–१९ के विरुद्ध लड्ने के लिए भारत सरकार द्धारा नेपाल काे २३ टन अत्यावश्यक औषधि प्रदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *