Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कर्णाली प्रदेश सरकार द्वारा फसे हुए नागरिकों को निर्धारित गंतव्य में पहुँचाने का निर्णय

 

सुर्खेत, २४ अप्रील । लकडाउन के कारण विभन्न स्थान में फसे हुए नागरिकों को उन लोगों की गंतव्य तक पहुँचाने का निर्णय कर्णाली प्रदेश सरकार ने किया है । बिहीबार मुख्यमन्त्री महेन्द्रबहादुर शाही की अध्यक्षता में संपन्न प्रदेश संकट व्यवस्थापन केन्द्र बैठक ने ऐसा निर्णय किया है ।
बैठक ने निर्णय किया है कि अगर कोई व्यक्ति या समूह प्रदेश बाहर से सामूहिक रुप में प्रदेश के अन्दर आए हैं तो उन लोगों को सीधे अपने घर जाने की अनुमती दी जाएगी । आन्तरिक मामिला तथा कानून मन्त्री नरेश भण्डारी ने कहा कि बाहर से आए व्यक्ति, भाडा अभाव के कारण फसे हुए व्यक्ति, सवारी साधन के अभाव में फसे हुए व्यक्ति को जिला वा पालिका तक जाने के लिए आवश्यक व्यवस्थापन किया जाएगा । इसके लिए आवश्यक पड़े तो सरकारी खर्च में ही उन लोगों को आवश्यक गंतव्य तक जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी ।
इसीतरह कृषिजन्य उत्पादनों की आन्तरिक बजारीकरण, आयात–निर्यात, मौसमी खेती के लिए आवश्यक बीउबिजन, मल, औषधि, आवश्यक औचार की व्यवस्थापन के लिए प्रदेश सरकार भूमि व्यवस्था, कृषि तथा सहकारी मन्त्रालय की ओर से सुरक्षा निकायों के साथ समन्वय किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *