Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा में नेताओं के बीच गोप्य भेटवार्ता, ओली–नेपाल कोटेश्वर में, प्रचण्ड–खनाल समूह खुमलटार में

 

काठमांडू, २७ अप्रील । कुछ दिनों से राजनीतिक वृत्त में वर्तमान ओली सरकार के विकल्प में बहस जारी है । विशेषतः सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के भीतर से ही प्रधानमन्त्री ओली के विकल्प में खोजी शुरु होने के कारण नेकपा के भीतर नेताओं की दौडधुम जारी है । विभिन्न गुट और उपगुट में विभक्त नेताओं के बीच समूह–समूह में भेटवार्ता हो रही है ।
ऐसी ही क्रम में आज सोमबार प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली और माधव नेपाल समूह बीच दो चरण में छलफल हो चुका है । आज ही प्रधानमन्त्री ओली और पूर्व प्रधानमन्त्री भी रहे नेपाल के बीच बालुवाटार में हुआ था । उसके तुरुन्त बाद ओली और नेपाल समूह के बीच कोटेश्वर में दूसरे चरणका बार्ता जारी है । कहा जाता है कि यह निर्णायक वार्ता है ।
स्मरणीय है, पिछली बार प्रचण्ड और नेपाल समूह आपस में करीबी में थे । दोनों मिलकर ओली सरकार के विकल्प में बहस कर रहे थे । जिसके चलते राजनीतिक वृत्त में चर्चा हो रही थी कि अब ओली के पास सरकार से हटना ही एक मात्र विकल्प है । लेकिन ओली ने अपने विरुद्ध में रहे नेपाल समूह को अपने पक्ष में लाने का प्रयास जारी रखे हैं । उसीका परिणाम नेपाल निवास कोटेश्वर में दोनों पक्ष के कुछ नेताओं के बीच विर्मश जारी है ।
उक्त बैठक में ओली पक्ष से ईश्वर पोखरेल, शंकर पोखरेल और प्रदीप ज्ञावली सहभागी हैं और नेपाल पक्ष से विष्णु पौडेल, सुरेन्द्र पाण्डे और रघुजी पन्त हैं । इससे पहले प्रधानमन्त्री ओली और नेता नेपाल के बीच सम्पन्न वार्ता में ओली ने नेपाल को अपने समूह में आने के लिए आग्रह करते हुए दो मुख्यमन्त्री और कुछ मन्त्रियों की परिवर्तन संबंधी आश्वासन दियए थे ।
इधर नेपाल–ओली समूह भेटवार्ता जारी रहते वक्त उधर पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड समूह और पूर्व प्रधानमन्त्री झलनाथ खनाल के बीच भी गोप्य भेटवार्ता जारी है । उक्त भेटवार्ता प्रचण्ड निवास खुमलटार में आयोजित है । कहा गया है कि खुमलटार में पार्टी उपाध्यक्ष वामदेव गौतम भी सहभागी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed