Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली द्वारा वामदेव गौतम को प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव

 

काठमाडौं ।

 

प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने उपाध्यक्ष वामदेव गौतम को प्रधानमन्त्री बनाने  का प्रस्ताव किया है। इससे पहले पार्टी ने गौतम को राष्ट्रियसभा में मनोनयन करने का सिफारिस भी ओली ने नही किया था पर अचानक बुधबार को सचिवालय बैठक में  प्रधानमन्त्री बनाने का  प्रस्ताव किया है ।

गौतम साँसद भी नही हैं ऐसे में इस प्रस्ताव पर सभी नेता  आश्चर्यचकित थे । अभी के संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार राष्ट्रियसभा सदस्य होने पर भी प्रधानमन्त्री नही बन सकने की अवस्था में ओली का यह प्रस्ताव  अर्थपूर्ण रुप में देखा जा रहा है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री आज जा रहे हैं मुस्ताङ, कारण का खुलासा नहीं

इसी तरह ओली ने पार्टी के वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल को तीसरा अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भी किया है ।

बैठक में प्रचण्ड और माधव नेपाल समेत सचिवालय के अधिकांश सदस्य ने ओली को प्रधानमन्त्री और पार्टी अध्यक्ष से राजीनामा की माँग की है ।पर  बैठक में लम्बे भूमिका के बाद महामारी के पश्चात गौतम को प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव किया था ।  उनके प्रस्ताव पर नेताओं ने कोई खास टिप्पणी नहीं की और विचार विमर्श के लिए बैठक समाप्त हो गई ।

यह भी पढें   नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष संजिव थापा सहित कई पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com