बार्बी कैफेु नाम का रेस्तरां
सुनहरे बालों वाली और बहुत ही खूबसूरत बार्बी डॉल को भला कौन नहीं जानता होगा। लेकिन क्या आपको पता है इस डॉल की थीम वाला दुनिया का पहला रेस्तरां भी खुल चुका है।
बार्बी कैफेु नाम का यह रेस्तरां ताइवान की राजधानी ताइपे में खोला गया है। इस रेस्तरां से जुड़ी हर चीज आपको बार्बी की याद दिलाएगी। मसलन, आप जिस सीट पर बैठेंगे वह झालरदार और गुलाबी रंग की होगी।

