Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चर्च में तोड़फोड़

 

लाहौर, प्रेट्र।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को हथियारबंद लोगों के एक गुट ने जमीनी विवाद में कथित तौर पर एक चर्च में तोड़फोड़ की। यह घटना ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने अपनी हालिया वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि हिंदुओं और ईसाइयों समेत पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को लगातार जबरन धर्मातरण और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है और 2019 में भी यह सिलसिला जारी रहा। देश के संविधान के तहत प्रदत्त अधिकारों के मुताबिक उन्हें धार्मिक या आस्था की आजादी नहीं है।

यह भी पढें   ‘लाइफ’ नहीं सरकार को ‘लाइक’ चाहिए – गगन थापा

ईसाई समुदाय ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

स्थानीय ईसाई नेता असलम परवेज सहोत्रा ने बताया कि मलिक उन अब्बास नामक व्यक्ति के नेतृत्व में हथियारबंद व्यक्तियों के गुट ने लाहौर से 40 किमी दूर स्थित कालाशाह काकू में चर्च के गेट और बाउंड्री को तोड़ दिया। इस घटना के बाद ईसाई समुदाय के नेताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिरोजवाला थाने के एसएचओ आमिर महमूद ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ईसाइयों के बयान दर्ज किए। जल्द ही एफआइआर दर्ज की जाएगी और साजिशकर्ताओं की तलाश में छापे मारे जाएंगे।

यह भी पढें   महोत्तरी के पिपरा में फूटा आक्रोश: संघीयता और प्रांतीय व्यवस्था के पक्ष में 'जन जागरण अभियान' का शंखनाद

ईसाइयों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए बने स्थानीय राजनीतिक दल ‘मसीहा मिलत पार्टी के चेयरमैन’ सहोत्रा ने बताया, अब्बास का दावा था कि उसने जमीन खरीद ली है और ईसाई न उस जमीन पर रह सकते हैं और न चर्च वहां रह सकता है। मालूम हो कि पाकिस्तान में ईसाइयों की आबादी करीब दो प्रतिशत है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *