महाकाली नदी में कूद कर एक महिला लापत्ता
दार्चुला, १७ मई । महाकाली नदी में कूद कर एक महिला लापत्ता हो गई है । घटना आज अपरान्ह की है । महाकाली नगरपालिका–७ धाप थालिगाड से ३१ वर्षीया कुश्मा थापा नदी में कूद गई थी । जिला पुलिस कार्यालय दार्चुला ने कहा है कि अभी तक उनकी शव प्राप्त नहीं हुई है । घटनास्थल में एक मोबाइला मिला है, जो महिला प्रयोग करती थी ।
पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी सुरेन्द्रप्रसाद जोशी का कहना है कि सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल में पुलिस पहुँच गई थी, लेकिन नदी में कूदनेवाली महिला नहीं मिल रही है, खोजी कार्य जारी है । दार्चुला पुलिस ने यह भी कहा है कि लकडाउन की अवधि में इसतरह नदी में बहकर जान देनेवाले यह दूसरी घटना है, इससे पहले भी एक ऐसी ही घटना हो चुकी है ।

