Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के युन्नान प्रांत में भूकंप से दो लोगों की मौत 13 लोग घायल

 

चीन के युन्नान प्रांत के क्यूआओजिआ काउंटी में भूकंप से दो लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। भूकंप की तीव्रता पांच मापी गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ ने अपनी खबर में बताया कि एक व्यक्ति मलबे में दबा हुआ है और बचाव दल भूकंप वाले स्थान के लिए रवाना हो गया है।

चीन भूकंप नेटवर्क केन्द्र के अनुसार भूकंप के झटके सोमवार रात नौ बज कर 47 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र जमीन से आठ किलोमीटर की गहराई पर था।

यह भी पढें   मेरी कोल्ड कॉफी उबल रही है ( लघुकथा ) : विनोदकुमार विमल

इसके झटके क्यूजिंग शहर के हूजे काउंटी,झाओतोंग और शिएनवेई शहरों तथा चुशियोंग यी स्वायत्त प्रान्त में महसूस किए गए। क्यूआओजिआ काउंटी की सरकार ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए 16 जगहों पर बचाव दलों को भेजा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *