Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या ४२७, आज पहचान में आए २५ नयां संक्रमित

 

काठमांडू, २० मई । नेपाल में कोरोना वयारस संक्रमितों की संख्या ४२७ पहुँच गई है । आज बुधबार २५ नयां संक्रमित मिलने के बाद यह संख्या पहुँची है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने नियमित आयोजित पत्रकार सम्मेलन के दौरान इस बात को पुष्टी की है ।
मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा ने बुधबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन मे कहा कि आज कपिलवस्तु, नवलपरासी पश्चिम, धनकुटा जिलों में २५ नयां संक्रमित पुष्टी हुए हैं । आज पहचान में आए नयां संक्रमित ३ साल से ४८ साल उम्र समूह के हैं, उसमें ७ महिला और १८ पुरुष हैं ।
डा. देवकोटा के अनुसार आज बांके में ६, धनकुटा में ५, कपिलवस्तु में १३, नलवपरासी पश्चिम में १ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक ४५ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस हो चुके हैं और संक्रमित २ व्यक्ति की मृत्यु हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *