Fri. May 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

माँ छिपकर कोने में रो लेती पर, मेरी आँखों को रोने न देती : अश्विनी कुमार पांडेय

 

Mother loves baby (With images) | Baby sketch, Mother and baby ...

 

एकपल वह हुआ करता था,
सिर्फ खुशियाँ हुआ करती थीं ;
झरने-सी बहती आँखें भी तो,
जादूमंत्र -सा सुख जाती थीं ।

सर एकबार जो सहला देती वह
नींद भागती चली आती थी,
हरपल छलकती ममता तब भी
गिनती में कहाँ समा पाती थी !

अब, जब नींद नहीं आने लगती
सर्वस्व ले निकल पड़ता बाजार में,
‘ममता की पोटली उपलब्ध नहीं’
कहती ही मिलती दुकाने कतार में।

माँ जो तू आज भी होती तो ,
मेरी हर विपदा पहचान लेती ;
छिपकर कोने में रो लेती पर ,
मेरी आँखों को रोने न देती !

यह भी पढें   सांध्य 'नित्य हलचल' पर पीएचडी बनी विश्व का प्रथम शोधकार्य

अश्विनी कुमार पाण्डेय

भागलपुर बिहार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *