Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नए कानून को हांगकांग के लिए “मौत की घंटी” कहने पर चीन ने दी चेतावनी

 

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने हांगकांग में विवादित नए सुरक्षा कानून को लागू करने के पक्ष में दलील देते हुए रविवार (24 मई) को कहा कि पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश पर गैरकानूनी रूप से “अत्यधिक विदेशी दखलंदाजी” के कारण चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। हांगकांग में नया सुरक्षा कानून लागू कर चीन उस पर अपना नियंत्रण पुख्ता करना चाहता है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने नए कानून को हांगकांग के लिए “मौत की घंटी” करार दिया था।

वांग ने हांगकांग में किसी भी प्रकार के विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि यह चीन का आंतरिक मामला है और किसी भी प्रकार की बाहरी दखलंदाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हांगकांग मसले पर गैरकानूनी रूप से अत्यधिक विदेशी दखलंदाजी के कारण चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

यह भी पढें   भोटेकोशी क्षेत्र में फिर बाढ़ का खतरा, नदी किनारे न जाने की चेतावनी जारी

हांगकांग के प्रदर्शनकारियों को कुचलने की तैयारी में चीन, नए कानून पर मांगा भारत का समर्थन

वांग के कहा कि हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एचकेएसएआर) के लिए न्यायिक व्यवस्था और प्रवर्तन के नियमों को स्थापित करना और उनमें सुधार करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्राथमिकता बन गया है और इसे अविलंब लागू किया जाना चाहिए। एचकेएसएआर के लिए न्यायिक व्यवस्था और प्रवर्तन नियमों को स्थापित करने और उनमें सुधार के लिए एक विधेयक का मसौदा शुक्रवार (22 मई) को चीन की संसद में प्रस्तुत किया गया था और उम्मीद जताई जा रही है कि 28 मई को यह पारित हो जाएगा।

यह भी पढें   पोखरा में दर्दनाक हादसा: सड़क पर आए तेज बहाव में बहने से माँ और दो साल की बेटी की मौत

दूसरी ओर, हांगकांग पुलिस ने चीन द्वारा शहर के लिए प्रस्तावित सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ रविवार (24 मई) को सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की। हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों ने चीन के पिछले हफ्ते के इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। चीन की राष्ट्रीय संसद के शुक्रवार 22 मई) को शुरू हुए सत्र के पहले दिन सौंपे गए इस प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य अलगाववादियों और विध्वंसक गतिविधियों को रोकने के साथ ही अर्धस्वायत्त क्षेत्र में विदेशी हस्तक्षेप पर रोक लगाना है।

यह भी पढें   गड्डाचौकी सीमा से नेपाल आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी

आलोचकों ने इसे ”एक देश, दो व्यवस्थाओं” की रूपरेखा के खिलाफ बताया है जो शहर को वो आजादी देता है जो चीनी भूभाग में लोगों को हासिल नहीं है। रविवार दोपहर को काले कपड़े पहने हुए प्रदर्शनकारी मशहूर ”शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट कॉजवे बे” में एकत्रित हुए और प्रस्तावित कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने हांगकांग के साथ खड़े हों, हांगकांग को आजाद करो और हमारे दौर की क्रांति जैसे नारे लगाए। यह प्रदर्शन हांगकांग में पिछले साल महीनों तक चले लोकतंत्र समर्थक आंदोलन का हिस्सा है जिसने कई बार पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प का रूप भी ले लिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com