Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लॉकडाउन में मध्यमवर्ग की स्थिति नाजुक : पत्रकार यादव

 

मनोज बनैता, सिरहा, २५ मई ।

निरन्तर दो महीने से चल रहे लॉकडाउन में मध्यम वर्ग की स्थिति नाजुक होने की बात नेपाल पत्रकार महासंघ के केन्द्रीय सद्स्य एवं नेपाल पत्रकार महासंघ सिरहा के पुर्व अध्यक्ष देवकुमार यादव ने कही है । उनके अनुसार जो अमीर हैं वो अपने बचत किए हुवे पैसों से शान्दार रुप मे दिनचर्या चला रहे हैं । और जो गरीब है उन्हें सरकार खाद्यान्न लगायत का सहयोग कर रही है । लेकिन समाज का एक तबका ऐसा भी है जो न तो अमीर है न बेहद गरीब। सामान्य मध्यम वर्ग के ये परिवार अब लॉकडाउन के एक पखवाड़े से अधिक समय के बाद मुसीबत में आ रहे हैं। इनके पास न तो प्रशासन पहुंचा है न सामाजिक संस्थाएं। जो राशन इन परिवारों के घरों में था वो खत्म होता जा रहा है। ऐसे में शासन से सुविधा के लिए ये भी गुहार लगा रहे हैं।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ – चार हजार लोगों का उद्धार, ६२६ शव बरामद

पत्रकार यादव के अनुसार ‘ लॉकडाउन की लम्बी अवधि और इसके आगे बढऩे की संभावना के बाद यह बेहद आवश्यक हो गया है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के साथ मध्यम वर्ग के परिवारों का भी ध्यान रखा जाए।’ पत्रकार यादवका यह मानना है कि सरकार के पास गरीबों की सूची है, लेकिन मध्यम वर्ग कि नहि ईसिलिए स्थानीय निकायको अब मैदानी स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। दरअसल, अब वो समय आया है जब समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को सही में काम करने की जरूरत है और प्रशासन को सहयोग करने की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com