महोत्तरी में पुलिस और तस्कर के बीच भीडन्त, पुलिस की गोली से एक तस्कर मारे गए
महोत्तरी, २५ मई । महोत्तरी जिला रामगोपालपुर नगरपालिका–७ सहसौला में पुलिस और तस्कर के बीच आपस में फायरिङ हुई है । घटना में एक तस्कर मारे गए हैं । मृतक रागोपालपुर–७ निवासी १६ वर्षीय राजन यादव हैं, वह स्थानीय सुरेन्द्र यादव के पुत्र हैं ।
पुलिस का कहना है कि कुछ लोग लागू औषध तस्करी कर रहे थे, सूचना के आधार में जिला पुलिस कार्यालय से जब पुलिस पहुँच गई तो आपस में फायरिङ होना शुरु हो गई । घटना आइतबार रात ८ बजे की है । पुलिस ने लागू औषध कारोबार के आरोप में ५० वर्षीय सुरेन्द्र और २७ वर्षीय राहुल को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने कहा है कि शुरु में तस्करी करनेवालों की ओर से आक्रमण शुरु हुआ था, आत्मरक्षा के क्रम में गोली चलाई गई और राजन की मौत हो गई ।
घटनास्थल से पुलिस ने लागू औषध नाइट्रोभेट भी बरामद किया है । भीडन्त में पुलिस हवल्दार संजीव पासवान, पुलिस जवान रामबिहारी पासवान, मनोज साह औल लालबाबु यादव गम्भीर घायल हो गए हैं । उन लोगों की उपचार जिला अस्पताल जलेश्वर में हो रहा है ।

