Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दलित युवा की हत्या संबंधी घटना छानबिन के लिए ५ सदस्यीय समिति गठन

 

काठमांडू, २६ मई । रुकुम में हुए जातीय हिंसा संबंधी घटना अनुसंधान के लिए सरकार ने ५ सदस्यीय छानबिन समिति निर्माण किया है । मंगलबार राष्ट्रीयसभा में सांसदों की सवाल का जबाव देते हुए गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने कहा कि घटना की अनुसंधान और राय–सुझाव सहित प्रतिवेदन के लिए पुलिस वरिष्ठ उपरीक्षक, अनुसंधान विभाग अधिृकत, महान्यायाधिवक्ता कार्यालय के अधिकृत और गृह मन्त्रालय के उपसचिव सम्मिलित पाँच सदस्यी छानबिन समिति निर्माण किया गया है ।
गृहमन्त्री थापा ने कहा है कि रुकम पश्चिम चौरजहारी–८ में गत जेष्ठ १० गते हुए जातीय हिंसा में ३ युवा की जान गई है और ३ युवा आज तक लापत्ता है । उक्त घटना में नवराज विक नामक युवा की चौरजहारी–८ के गांवबासी ने हत्या कर दिया था और बांकी २ भेरी नदी में कुद्ने से मर गए थे । अनुमान है कि बांकी ३ युवा भी भेरी नदी में ही लापत्ता हैं ।
रुकुम पुलिस का कहना है कि अभी तक नवराज विक, टीकाराम सुनार और गणेश बुढा का शव मिला है । १८ वर्षीय लोकेन्द्र सुनार, १७ वर्षीय गोविन्द शाही और १७ वर्षीय संजु विक अभी तक लापत्ता है । गृहमन्त्री थापा ने उन लोगों को खोजने के लिए गोताखोर (नदी के भीतर जाकर शव खोजनेवाले सुरक्षाकर्मी) परिचालन किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com