आइसोलेशन में भर्ती एक पुरुष का निधन
धनगढी, २७ मई । सेती प्रादेशिक अस्पताल में भर्ती हुए एक पुरुष का आज –बुधबार) सुबह निधन हो गया है । अस्पताल ने कहा है कि वह आइसोलेशन में भर्ती हुए मरीज हैं, जो मंगलबार ही भारत से नेपाल प्रवेश किए थे ।
पुलिस का कहना है कि मृतक कल मंगलबार गौरीफाट बोर्डर से नेपाल प्रवेश करते ही बेहोस हो गए थे । नेपाल–भारत सीमा में रखा गया एम्बुलेन्स मार्फत उनको बेहासी अवस्था में ही अस्पताल में लाकर इमरजेन्सी में भर्ती की गई थी । सेती अस्पताल में मंगलबार ही किया गया आरडीटी टेस्ट में उनमे कोरोना नेगेटिभ नतिजा आया है ।

