नेपाल–भारत सीमा विवाद समाधान के लिए भारत ने किया ऐसा प्रस्ताव
काठमांडू, २९ मई । भारत ने कहा है कि नेपाल–भारत सीमा विवाद समाधान के लिए रचनात्मक और सकारात्मक पहल की आवश्यकता है । भारतीय विदेश मन्त्रालय में नियमित आयोजन होनेवाला भर्चुल पत्रकार सम्मेलन में बिहीबार बोलते हुए मन्त्रालय के प्रवक्ता अनुराघ श्रीवास्तव में ऐसा कहा है ।
प्रक्ता श्रीवास्तव का कहना है कि पड़ोसी के साथ पारस्परिक संवेदनशीलता और विश्वास का वातावरण आवश्यक है । उन्होंने यह भी कहा है कि पिछली बार नेपाल लिपुलेक, कालापानी और लिम्पियाधुरा क्षेत्र को लेकर कुछ ज्यादा ही गम्भर रुप में प्रस्तुत हो रहा है, जो भारत नजदीक से देख रहा है । प्रवक्ता श्रीवास्तव ने कहा है– ‘भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ पारस्परिक संवेदनशीलता और पारस्परिक सम्मान के आधार में भरोस और विश्वास का वातावरण चाहता है । यह एक निरन्तर प्रक्रिया है, इसके लिए रचनात्मक और सकारात्मक प्रयासों की आवश्यकता है ।’

