आज एक ही दिन ३३४ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, कूल संक्रमितों की संख्या २६३४
काठमांडू, ४ जून । नेपाल में आज तक की इतिहास में सबसे अधिक व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण पुष्टी हुई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में नेपाल में ३३४ नयाँ व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टी हुई है, जो आज तक की इतिहास में सबसे अधिक है । इसके साथ साथ नेपाल में कूल संक्रमितों की संख्या २६३४ पहुँच गई है ।
मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा के अनुसार पिछली बार १२ लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस हो गए हैं । डा. देवकोटा के अनुसार इसतरह कोरोना ठीक होकर अपने घर जानेवालों की संख्या २९० पहुँच गई है । मन्त्रालय के अनुसार पिछली बार पुनः १ व्यक्ति की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हुई है, इस बात की पुष्टी हो गई है । मरनेवाले नयां व्यक्ति पाल्पा जिला के हैं । उनके साथ नेपाल में कोरोना संक्रमण के कारण मरनेवालों की संख्या १० पहुँच गई है ।

