Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गूगल लेगा गूगल मैप के लिए बिग बी की आवाज

 

जब हमें किसी रास्ते के बारे में नहीं पता होता तो हम गूगल मैप की मदद लेते हैं। अब तक गूगल मैप पर हम महिला की आवाज सुनते हैं, लेकिन खबरें आ रही हैं कि गूगल मैप पर रास्ता बताने के लिए अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल ने अपने मैप के लिए बिग बी से उनकी आवाज इस एप के लिए रिकॉर्ड करने के लिए संपर्क किया है।

यह भी पढें   झलनाथ खनाल का आरोप: चुनावी हार का मुख्य कारण दक्षिणपंथी कार्यदिशा, नीति और कार्यक्रम

खबर तो यह भी है कि अगर बिग बी गूगल का यह ऑफर कबूल कर लेते हैं तो कंपनी उन्हें उनके घर पर ही आवाज रिकॉर्ड करने की सुविधा प्रदान करेगी।

इसको लेकर उनसे बातचीत चल रही है, लेकिन फिलहाल ये कॉन्ट्रैक्ट अभी साइन नहीं किया गया है। इसके अलावा बिग बी ने भी इसे लेकर कोई कमेंट नहीं किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed