Sat. Mar 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवलपरासी में लागुऔषध सहित दो गिरफ्तार

संजय कुशवाहा/नवलपरासी जेठ । पश्चिम नवलपरासी में बडी मात्रा में लागू औषध सहित दो ब्यक्ति गिरफ्तार हुए हैं । गस्ती में तैनात पुलिस टीम ने पाल्हिनन्दन गावपालिका २ मुडेरा से लागू औषध सहित दो को गिरफ्तार किया है ।
दशगजा क्षेत्र से लागू औषध लेकर परासी के तरफ आ रही लु१३प ४३६५ नम्बर के मोटरसाइकिल को शक के आधार पर चेक करने पर २३८ एम्पुल फेनरागन, १५८ एम्पुल डाइजोपाम, १९६ एम्पुल नुफ्रीन मिलाकर कुल ५९२ एम्पुल लागू औषध बरामद होने की जानकारी पुलिस ने दी है । लागु औषध सहित गिरफ्तार ब्यक्ति रामग्राम नगरपालिका ७ उजैनी निवासी ४१ बर्षीय चन्द्रीका राठौर और उसी गाव का २१ बर्षीय अजय राठौर होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
दोनो व्यक्तिको गिरफ्तार करके आगे के अनुसन्धान के लिए जिला प्रहरी कार्यालय नवलपरासी को सौपे जाने की जानकारी पुलिस ने दी है ।

यह भी पढें   नेपाल में हिंदी भाषा के विकास में महामना राजेश्वर नेपाली का योगदान : राघवेंद्र साह

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *