Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंगीकृत नागरिकता संबंधी निर्णय अदूरदर्शी और अपरिपक्व निर्णयः सांसद् जीतेन्द्र देव

 
जीतेन्द्र देव/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ जून । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के नेता तथा राष्ट्रीयसभा सदस्य जिदेन्द्र देव का कहना है कि सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) द्वारा की गई अंगीकृत नागरिकता संबंधी निर्णय अदूरदर्शी और अपरिपक्व निर्णय है । सोमबार आयोजित राष्ट्रीयसभा बैठक में बोलते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि वैवाहिक अंगीकृत नागरिकता के संबंध में नेकपा ने जो निर्णय किया है, उसका असर राज्य व्यवस्था समिति में पड़ा है । उनका कहना है कि भारतीय सीमा से सटे हुए क्षेत्र में रहनेवाले मधेशी समुदाय के लोग सीमा के पार भारतीय के साथ शादी करते हैं, आपसी सांस्कृतिक संबंध भी गहरी है, जो किसी भी राजनीतिक निर्णय से टूटनेवाला नहीं है ।
नेता देव ने कहा– ‘नागरिकों के बीच रहे शादी–व्याह को रोकने से राष्ट्रयता मजबूत होनेवाली नहीं है । निर्णय में पुनःविर्चार होना चाहिए । देश की परराष्ट्र नीति दो पड़ोसी देश चीन और भारत के साथ समदूरी के आधार पर होना चाहिए ।’
इसीतरह दूसरे सांसद् मृगेन्द्रकुमार सिंह यादव ने भी नागरिकता संबंधी नयां विधेयक प्रति असंतुष्टी जाहिर किया । उनका कहना है कि नेकपा निर्णय तराई–मधेश में रहनेवाले मधेशी समुदाय के प्रति सांस्कृतिक अतिक्रमण है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *