Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज में नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में आज भी प्रदर्शन

 

रियाज आलम, बीरगंज । नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में नागरिक अभियान, पर्सा द्वारा लगातार प्रदर्शन जारी है। आज भी बीरगंज में प्रदर्शन हुआ जिसमें बीरगंज महानगरपालिका के मेयर विजय सरावगी, नेपाली कांग्रेस पर्सा के सभापति अजय द्विवेदी, जनता समाजवादी पार्टी केंद्रीय नेता शशिकपूर मियां, सीपू तिवारी, निजामुद्दीन समानी, जनता समाजवादी पार्टी के पर्सा जिला अध्यक्ष राजेशमान सिंह,संतोष तिवारी, मुकेेेश दिवेदी, नीरज पांडे, सूरज पटेल, तुफैल अख्तर, अनुज गुप्ता, अजय साह, फिरोज मंसूर, पिंटू मिश्रा, शशि पांडे, आमोद यादव, श्याम पटेल,अजय साह, समेत अन्य की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नागरिक समाज से दिपक शाक्य, विन्ध्वासिनी गांवपालिका की उपाध्यक्ष किरण गुप्ता और जनता समाजवादी पार्टी के शशिकपूर मिया ने वक्तव्य दिया जिसमें ओली सरकार को आड़े हाथों लेते हुए नागरिकता संशोधन बिल को वापस लेने का आहवान करते हुए कड़ा आंदोलन करने का चेतावनी दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *