Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर रानी में बाढ़ के चपेट में एक बालक की मृत्य

 


माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर वार्ड 16 दरहिया बस्ती में गत  एक 5 वर्षीय बालक की मृत्यु बाढ़ के पानी के चपेट में आने से होने का मामला प्रकाश में आया है । मृतक का पहचान दरहिया बस्ती का 5 वर्षीय रोमन कामत के रूप में हुआ है । बाढ़ का पानी बढ़ने पर अचानक बालक लापता हो गया । बाद में खोजबीन करने के बाद देर सन्ध्या उक्त बालक मृत अवस्था मे बरामद हुआ । मृतक बालक का बड़ा भाय  सुमित ने बताया कि बाढ़ का पानी बढ़ने के क्रम में बच्चे लोग के साथ खेलते खेलते भाई गायब हो गया जो बाद में मृत अवस्था मे मिला । इलाका प्रहरी कार्यालय रानी का प्रहरी निरीक्षक दीपक थापा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बालक का मृत्यु पानी मे डूबने से हुई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com