Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साहिब दरबार सेवा संस्थान और जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल बीरगंज नगर समिति द्वारा रक्तदान कार्यक्रम

 

पहले भिडियो क्लिक करें

 

रेयाज आलम,बीरगंज, २०७७ आषाढ ३१ गते, बुधवार । साहिब दरबार सेवा संस्थान और जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल बीरगंज नगर समिति ने संयुक्त रूप से आकस्मिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजना किया। बीरगंज ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने पर आकस्मिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सुबह 8 बजे से कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें रक्तदान करने की भारी भीड़ लगी रही। कार्यक्रम की शुरुआत जसपा के केंद्रीय सदस्य शशि कपूर मियां और जसपा के जिलाध्यक्ष राजेशमान सिंह ने रक्तदान करके शुरू किया। कार्यक्रम में जसपा के केंद्रीय सदस्य और हिमालिनी बयूरो इंचार्ज सीपू तिवारी और उनकी पत्नी अनुपमा तिवारी में रक्तदान दिया। समाचार लिखे जाने तक दो सौ तिरपन लोगों द्वारा रक्तदान किया गया है।

यह भी पढें   नए जनादेश के खिलाफ अभिव्यक्ति नहीं दें – पुरुषोत्तम यादव

कार्यक्रम में बीरगंज महानगरपालिका के प्रमुख विजय सरावगी, जसपा के केन्द्रीय समिति सदस्य शशीकपुर मियाँ, सीपू तिवारी, निजामुद्दीन समानी, जसपा के जिलाध्यक्ष राजेशमान सिंह, महानगरपालिका के सलाहकार मुकेश दुबेदी, नेता विकास चौधरी, नेता प्रेम बाबू पटेल, परमानन्द चौधरी, बृजकिशोर गुप्ता, आमोद यादव, अभिषेक तिवारी, रणविजय कुशवाहा, अजय साह, प्रमोद यादव, केदार गुप्ता, शशि पांडे, मुन्ना सोनी, शिक्षक दिनेश चौरसिया, जय कुमार मिश्रा, मिनु ठाकुर, मदन यादव, निरज पांडे, जटाशंकर गुप्ता, महानगर अध्यक्ष लियाकत अली, कोषाध्यक्ष अफरोज आलम, विधार्थी नेता अमित यादव, विक्की पटेल, सगिर आलम, अंकित मिश्रा, असलम आलम, समेत की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का आयोजन परंपरा पार्टी पैलेस, विर्ता, बीरगंज में किया गया था।

यह भी पढें   मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड चालू

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com