Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फ़िल्म ‘दिल बेचारा’ ने बनाया रिकार्ड

 

 

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फ़िल्म ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को यानी कल शाम 7: 30 पर रिलीज़ हो गई। फ़िल्म रिलीज़ के बाद से फैंस की भावनाएं उमड़ के सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर रेटिंग एप्स तक फैंस फ़िल्म को शिखर पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। फैंस की वज़ह से फ़िल्म ने IMDB Rating पर भी अपना रिकॉर्ड बनाया। एक समय ऐसा आया, जब फ़िल्म को 10 में पूरे 10 की रेटिंग मिली, जो अपने आप में रिकॉर्ड है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 सितंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

फ़िल्म को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस की वज़ह से यह डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई। फ़िल्म में सुशांत के साथ संजना संघी ने स्क्रीन शेयर किया है। बतौर लीड एक्ट्रेस यह उनका डेब्यू है। वहीं, इन दोनों के अलावा फ़िल्म में स्वास्तिका मुखर्जी, शाश्वत चटर्जी और साहिल वेद भी अहम भूमिका में है। फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने दिल बेचारा को निर्देशित किया है। यह बतौर डायरेक्टर उनका डेब्यू है।

फ़िल्म में दो कैंसर मरीजों की लव स्टोरी दिखाई गई है। संजना ने कीज़ी बासु का किरदार निभाया है, जो थॉयराइड कैंसर से जूझ रही है। वहीं, सुशांत ने मैनी का किरदार निभाया है, जो कीज़ी की ज़िंदगी में खुशियां लेकर आता है। फ़िल्म के डायलॉग्स काफी फेमस हो रहे हैं। जैसे कि ‘जन्म कब लेना और मरना कब है ये हम डिसाइड नहीं कर सकते, लेकिन कैसे जीना है वो हम कर सकते हैं।’ ‘प्यार नींद की तरह होता है धीरे-धीरे आता है और फिर आप उसमें खो जाते हैं।’ और ‘एक था राजा, एक थी रानी, दोनों मर गए, लेकिन कहानी यहां ख़त्म नहीं होती है।’

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस द्वारा सरकार से की गई मांग

फ़िल्म रिलीज़ के बाद से फैंस काफी इमोशलन दिख रहे हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर फ़िल्म के डायलॉग्स और स्क्रीन शॉट्स शेयर कर रहे हैं। वहीं आईएमडीबी पर रेटिंग को 10 पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि, इस वक्त रेटिंग 9.8 है। कुछ फैंस ख़राब रेटिंग देने वालों को ट्रोल भी कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com