Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के गंगा राम अस्ताल में भर्ती

 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार की शाम को दिल्ली के गंगा राम अस्ताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने इसे नियमित जांच बताया। सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉक्टर डी.एस. राणा ने कहा- “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज शाम 7 बजे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है।”

कांग्रेस अध्यक्ष को फरवरी में पेट दर्द की शिकायत के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले दिन में सोनिया गांधी ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ बैठक कर वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर उनके साथ चर्चा कीं। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कई गई थी जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com