Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान ने जारी किया नया नक्शा कश्मीर ही नही गुजरात के कई हिस्से को बताया अपना

 

भारत द्वारा कशमीर से तीन सौ सत्तर हटाने के बाद से ही पाकिस्तान में बैचेनी दिखती आई है इसी बीच पाकिस्तान ने नए नक्शे को जारी किया है ।पाकिस्तान के पीएम खान ने नया मानचित्र जारी करते हुए कहा, ‘यह पाकिस्तानी अवाम की महत्वाकांक्षा है। इसे पाकिस्तान सरकार, कैबिनेट, विपक्षी नेता व कश्मीरी अवाम का समर्थन हासिल है। इसके साथ हमने 5 अगस्त, 2019 को भारत के गैर कानूनी फैसले को भी खारिज कर दिया है और अब यही पाकिस्तान का आधिकारिक मैप होगा।’
इस मानचित्र में ना सिर्फ समूचे जम्मू व कश्मीर, लेह-लद्दाख को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया है बल्कि गुजरात के जूनागढ़ और सर क्रीक लाइन को भी पाकिस्तान में शामिल करके दिखाया गया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि , ‘हमने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की तरफ से जारी तथाकथित राजनीतिक मैप देखा है। यह राजनीतिक मूर्खता का एक ऐसा कदम है जिसमें भारत के गुजरात, संघीय प्रदेश जम्मू व कश्मीर और लद्दाख पर दावा पेश किया गया है। इस हास्यास्पद दावे का ना तो कोई कानूनी आधार है और ना ही अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता। असलियत में यह नई कोशिश पाकिस्तान की दूसरों की जमीन हड़पने की आक्रामक रवैये को बताता है, जिसे वे सीमा पार आतंकवाद के समर्थन से चलाते हैं।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com