Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली–प्रचण्ड वार्ता को आज भी मिली निरन्तरता

 

१४ अगस्त, काठमांडू । नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के आन्तरिक विवाद को सुलझाने के लिए अध्यक्षद्वय केपी शर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड बीच शुक्रवार को मुलाकात वार्ता जारी है ।
ओली और प्रचण्ड के बीच ९ दिनों के बाद गुरुवार को ४ घंटे तक वार्ता हुई थी । आज की वार्ता के लिए अध्यक्ष प्रचण्ड सवा ११ बजे प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार पहुंच गये थे ।
नेकपा संसदीय दल का उपनेता सुवास नेम्वाग ने जानकारी दी कि द्विपक्षीय वार्ता में सहमति के विवध विकल्पों पर चर्चा होगी । उन्होंने बतया कि कल की वार्ता को निरन्तरता देने के लिए आज भी वार्ता हो रही है ।
नेम्वांग ने बताया कि कल की वार्ता में क्या सब बात हुई यह तो नहीं पता परन्तु लग रहा है कि पार्टी विवाद समाधान के लिए वे लोग गम्भीर हुए हैं । दोनों नेताओं के इस वार्ता में प्रधानमन्त्री के तरफ से महासचिव विष्णु पौडेल और शंकर पोखरेल तथा प्रचण्ड के तरफ से नेता जनार्दन शर्मा सहयोेगी के रुप में सहभागी होते आ रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com