Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली और पुष्प कमल दहाल समझौते की ओर

 

हफ्तों तक टकराव के बाद सत्ताधारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और पुष्प कमल दहाल समझौते की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। पार्टी में बिखराव को रोकने के लिए तैयार ‘पैकेज डील’ के तहत कैबिनेट फेरबदल का दांव चलने की तैयारी है। माधव कुमार नेपाल और झलनाथ खनाल जैसे वरिष्ठ नेताओं के समर्थन से पुष्प कमल दहाल उर्फ प्रचंड ओली से पीएम और पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की मांग करते आ रहे थे।

यह भी पढें   बाढ़ पीड़ितों के बचाव के लिए निजी हेलिकॉप्टरों को बिना अनुमति उड़ान की मंजूरी

नेपाली न्यूज वेबसाइट काठमांडू पोस्ट के मुताबिक ओली और दहाल के बीच 13 अगस्त को बैठक के बाद यह फैसला लिया गया कि छह सदस्यों वाले एक टास्कफोर्स का गठन किया जाएगा, जो विवाद के निपटारे के रास्ते सुझाएगा। टास्क फोर्स में ओली, दहाल और नेपाल की ओर से दो-दो सदस्य होंगे। आंतरिक सूत्रों के मुताबिक टास्क फोर्स गठन के तुंरत बाद दहाल-नेपाल खेमे की चिंताओं को संबोधित किया जाएगा।

यह भी पढें   एकबार फिर सबसे पहले मित्र राष्ट्र भारत ने सहायता का हाथ बढाया

विदेश मंत्री और स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य प्रदीप ज्ञवाली ने बताया, ”मेरी समझ के मुताबिक, विवाद को दूर करने के लिए टास्क फोर्स पार्टी नेतृत्व को एक ब्लू प्रिंट देगा, जिसके बाद कम से कम एक बार कैबिनेट फेरबदल होगा।” पार्टी ने सोमवार सुबह सेक्रेट्रिएट बैठक बुलाई, जिसमें 6 सदस्यी पैनल के गठन की सिफारिश की जा सकती है।

पिछले महीने ओली और प्रचंड खेमे के बीच तनानती काफी बढ़ गई थी। दहाल-नेपाल ने ओली से दोनों पदों से इस्तीफा मांग लिया था। स्टैंडिंग कमिटी के 44 में से 31 सदस्यों ने ओली से इस्तीफे की मांग की थी। हालांकि, ओली ने दहाल को बैठक के लिए राजी किया।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ राहत कोष में 36 घंटे में जुटे 1.91 अरब रुपये, मित्र देशों की सहायता अलग

पार्टी के भीतरी लोगों के मुताबिक टास्क फोर्स उन नेताओं के नाम भी सुझा सकता है जिन्हें कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। कुछ राज्यों में मुख्यमंत्रियों को भी बदला जा सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com