Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुंबई के बांद्रा इलाके में चार मंजिला इमारत ढही

 

मुंबई के बांद्रा इलाके में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ढह गयी। बांद्रा के शेरली राजन मार्ग पर स्थित इस इमारत के गिरने से साथ की इमारत का कुछ हिस्‍सा भी गिर गया जिससे मलबे में 16 लोग दब गये। मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है जिनमें से दो की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है। ये घटना सोमवार रात 8 बजे हुई, बांद्रा स्थित चार मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर पड़ी हालांकि गनीमत ये रही कि ये इमारत खाली थी नहीं तो हादसा बहुत भयानक हो सकता था।

यह भी पढें   अर्जेंटीना फीफा विश्वकप २०२६ के प्री–क्वार्टर फाइनल में

मलबे में दबे 16 लोग

इस हादसे के बाद मलबे में दबे सात लोग खुद ही बाहर निकल आये जबकि सात को पुलिस और स्‍थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। हालांकि दो लोग मलबे में बुरी तरह दबे हुए थे जिन्‍हें फायर बिग्रेड की टीम ने करीब तीन घंटे में अंदर से निकाला और इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा। घायलाेें को इलाज के लिए लीलावती और वीएन देसाई अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *