पिछले २४ घंटों में कोरोना से संक्रमित १२ व्यक्तियों की मृत्यु, मृतकों की संख्या १९५ पहुँच गई
काठमांडू, २८ अगस्त । नेपाल में पिछले २४ घंटों में कोरोना से संक्रमित १२ व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । नयां मृतकों के साथ नेपाल में कोरोना से मरनेवालों की कूल संख्या १९५ पहुँच गई है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा शुक्रबार जारी सूचना अनुसार पिछली बार ४ महिला और ८ पुरुष की मृत्यु हुई है, जो मोरङ निवासी ५६ और ६५ वर्षीय दो महिला, भक्तपुर निवासी ६४ वर्षीय एक महिला, मकवानपुर निवासी ७१ वर्षीय वृद्ध हैं । इसीतरह उदयपुर निवासी ५२ वर्षीय, धनुषा निवासी ४५ वर्षीय, सिरहा निवासी ५५ वर्षीय पुरुष का भी निधन हुआ है ।
इसीतरह पर्सा निवासी ७२ वर्षीय, झापा निवासी ८३ वर्षीय, चितवन निवासी ५१ वर्षीय, कास्की निवासी ५२ वर्षीय, रुपन्देही निवासी ६० वर्षीय वृद्ध का भी निधन हुआ है ।

