Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू उपत्यका में कोरोना संक्रमितों की संख्या में नयां रेकर्ड, देशभर ९२७ में संक्रमण पुष्टी

 

काठमांडू, २८ अगस्त । पिछले २४ घंटों में नेपाल में ९२७ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । इसमें से काठमांडू उपत्यका में ४१५ व्यक्ति में कोरोना पुष्टी हुई है, यह संख्या आज तक प्राप्त दैनिक संक्रमितों की संख्या के तुलना में सबसे अधिक है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय दी जानकारी के अनुसार पिछली बार काठमांडू में ३५०, भक्तपुर में ५४ और ललितपुर में ११ नयां व्यक्ति में संक्रमण पुष्टी हुई है । पिछले २४ घंटों में देशभर १०२२९ व्यक्तियों की स्वाब परीक्षण की गई थी । उसमें से उल्लेखित तथ्यांक में संक्रमित मिल गए हैं ।
मन्त्रालय के अनुसार नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ३६४५६ पहुँच गई है । मन्त्रालय ने यह भी कहा है कि पिछले २४ घंटों में १६९ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर डिश्चार्ज भी हो गए हैं । इसतरह कोरोना से ठीक होनेवालों की कूल संख्या २०२४२ पहुँच गई है । मन्त्रालय के अनुसार आज तक १६०१९ संक्रमित व्यक्ति आइशोलेसन में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *