Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मलाइका अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव कहा, मैं कुछ दिन अपने दोनों बच्चों को गले नहीं लगा पाऊंगी।

 

कोरोना वायरस अब धीरे-धीरे सेलेब्स को भी अपनी चपेट में लेता जा रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस वक्त कोरोना पॉजिटिव हैं, और उन्हें घर पर ही क्वारंटाइन किया गया है। कुछ दिन पहले ही मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और वो डॉक्टर्स की सलाह पर घर ही क्वारंटाइन रहेंगी। अब एक्ट्रेस ने एक और इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो अपने बेटे को याद कर रही हैं।

यह भी पढें   मैं सामान्य हूँ – सभामुख अर्याल

मलाइका कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से अपने बेटे और डॉगी से नहीं मिल पा रही हैं जिस वजह से वो काफी उदास हैं। ये उदासी एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में बयां की है। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें में उनका बेटा अरहान ख़ान और डॉगी नज़र आ रहे हैं जो की एक्ट्रेस के घर की दीवार के दूसरी तरफ से उन्हें देख रहे हैं।

यह भी पढें   बाढ़ पीड़ितों के बचाव के लिए निजी हेलिकॉप्टरों को बिना अनुमति उड़ान की मंजूरी

फोटो शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘प्यार सीमाओं को नहीं जानता…सोशल डिस्टेंसिंग और सेल्फ क्वारंटाइन के साथ भी हमने एक दूसरे को देखने का तरीका निकाल लिया, एक दूसरे से बात करने का तरीका निकला लिया। जबकि मेरा दिल टूट जाता है कि मैं कुछ दिन और अपने दोनों बच्चों को गले नहीं लगा पाऊंगी। उनके प्यारे से चेहरे मुझे ताकत और एनर्जी देते हैं। ये वक्त भी गुज़र जाएगा।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: एनआरएनए ने राहत, स्वास्थ्य सेवा और पुनर्वास के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com