राष्ट्रिय झण्डा जलाने के अभियोग में गायक को जेल और बाकी छूटे
काठमाडौं ।
नेपाल के राष्ट्रिय झण्डा जलाने के अभियोग में हिरासत में लिए गए नौ लोगों में से एक को पुर्पक्ष के लिए हिरासत में रखा गया है ।
जिला अदालत, काठमाडौं ने म्युजिक भिडियो के गायक ग्लाल्जेन दोर्जे तामाङ को हिरासत में रखने का आदेश दिया है । बाकी को पन्द्रह हजार मुआवजे के साथ अददालत ने छोड ददिया है ।
नेपाल प्रहरी के केन्द्रीय अनुसन्धान ब्युरो (सीआईबी) और महानगरीय अपराध अनुसन्धान महाशाखा ने ३ भदौ में ९ लोगों को पकडा था । मङ्गोल होप नामक युट्युब च्यानल से राष्ट्रिय झण्डा जलाने का भिडियो अपलोड होने के बाद व्यापक आलोचना हुआ था । उसके बादद विडियो के माडल और गायक को हिरासत में लिया गया था ।
मुलुकी अपराध संहिता ने राष्ट्रिय गान वा राष्ट्रिय झण्डा अपमान वा क्षति निषेधकिया है । अगर यह अपराध कोई करता है तो उसे ३ वर्ष कैद सजा, ३० हजार जुरमाना दोनों हो सकता है ।

