Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. गोविन्द केसी पुनः अनशन में, जुम्ला से आमरण अनशन शुरु

 

काठमांडू, १४ सितम्बर । स्वास्थ्य संबंधी मुद्दा को लेकर बारबार अनशन पर बैठक कर चर्चा में रहे डा. गोविन्द केसी ने पुनः अनशन शुरु किया है । सोमबार २ बजे से उन्होंने अनशन प्रारम्भ किया है । इस बार ६ सुत्रीय मांग के साथ डा. केसी अनशन के लिए जुम्ला पहुँच गए हैं । यह उनकी १९वें अनशन है ।
डा. केसी का आरोप है कि उनके द्वारा आगे लाया गया मांग सरकार ने अभी तक अनसुनी की है । डा. केसी की मांग का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है–
– कर्णाली स्वास्थय विज्ञान प्रतिष्ठान में तत्काल पूर्वाधार और जनशक्ति व्यवस्थापन होना चाहिए और यहां एमबीबीएस जैस कार्यक्रम संचालन होना चाहिए ।
– गेटा मेडिकल कलेज और राप्ति स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में शीघ्र पूर्वाधार तथा जनशक्ति व्यवस्थापन कर पठन–पाठन शुरु करना चाहिए ।
– निषेषाधा तत्काल अंत होना चाहिए, लेकिन अनिवार्य मास्की प्रयोग की व्यस्थापन और पीसीआर परीक्षण की दायरा बढानी चाहिए ।
– कोभिड तथा अन्य रोग से पीडित मरीजों की उपचार व्यवस्थापन ठीक से होनी चाहिए ।
– वि.सं. २०७५ श्रावण १० गते सम्पन्न सम्झौता के अनुसार चिकित्सा शिक्षा ऐन तत्काल संशोधन होना चाहिए ।
– देश में व्याप्त भ्रष्टाचार अंत करने के लिए राज्यलक्ष्मी गोल्छा घुस काण्ड, ओम्नी समूह औषधी खरीद काण्ड, बाइडबडी काण्ड, सेक्युरिटी प्रेस खरीद काण्ड, दरबारमार्ग जमीन काण्ड जैसे भ्रष्टाचार काण्ड के संबंध में तत्काल छानबिन होना चाहिए और दोषी के ऊपर कारवाही होनी चाहिए ।
उल्लेखित भ्रष्टाचारज्य कार्य में संलग्न व्यक्तियों के ऊपर कारवाही करने से पीछे पड़नेवाले अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग के पदायरियों के ऊपर महाअभियोग लगाने के लिए भी डा. केसी ने मांग किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com