नेपाल अग्रवाल महिला मंच, धरान ने मनाया बालदिवस
नेपाल अग्रवाल महिला मंच,धरान ने १४ सितम्बर २०२० (२०७७ भाद्र २९ गते ) के दिन राष्ट्रीय बालदिवस मनाया। मंच ने बालबालिकाओं का अच्छा स्वास्थ्य ही आज की सर्वप्रथम आवश्यकता एवम् अधिकार महसूस कर मंच की अध्यक्ष इन्दु तोदी कि अध्यक्षता में वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डाक्टर ज्योति अग्रवाल (BPKHIS) के साथ सल्लाह, सुझाव,जानकारी का कार्यक्रम रखकर मनाया।उक्त कार्यक्रम में डाक्टर ज्योति द्वारा गर्भस्थ शिशु से लेकर किशोरावस्था तक के बाल-बालिकाओं के शारिरीक तथा मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी तथा ध्यान देने योग्य बातों के विषय में विस्तृत तथा सरल भाषा में जानकारी कराई गई। ढाई (२.३०) घण्टा से भी ज्यादा लम्बा चले इस कार्यक्रम में दर्शक महानुभावों की और से रखे गए प्रश्न एवम् जिज्ञासाओं के भी उन्होने एक एक कर जवाब दिया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव सोनु अग्रवाल द्वारा किया गया । कार्यक्रम में नेपाल के अलावा भारत के भी कई महानुभावों सामिल किया गया । कार्यक्रम में नेपाल राष्ट्रीय मारवाड़ी परिषद के उपाध्यक्ष श्री भीकम चन्द सरल, नेपाल राष्ट्रीय मारवाड़ी महिला संगठन की अध्यक्ष श्री निर्मला जोशी, माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष- श्री अनिता अटल, नेपाल अग्रवाल महिला संगठन तदर्थ समिति क्षेत्र न.१ की संयोजक श्री रेनु अग्रवाल, नेपाल अग्रवाल महिला मंच विर्तामोढ की अध्यक्ष श्री दिपा खेड़िया, सत्यनारायण मन्दिर विराटनगर के पूर्व अध्यक्ष श्री घनश्याम राठी, लगायत के अन्य महानुभावों की अच्छी उपस्थिति रही । कार्यक्रम में सभी महानुभावों ने खूब उत्साह के साथ भाग लिया साथ ही उक्त कार्यक्रम की खूब प्रशंसा करी। उनका कहना था की इस तरह के कार्यक्रम समय समय में कराना नितान्त ही आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज के भावी कर्णधार बालबालिकाओं को शारिरीक तथा मानसिक रुप में सबल होने में बहुत मदत मिलेगी।
इन्दु तोदी, धरान


