Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफ्रीका में सेक्स मूवी की शूटिंग करने पर एक पोर्न स्टार गिरफ्तार

 

अफ्रीका के पवित्र जंगल में सेक्स मूवी की शूटिंग करने पर एक पोर्न स्टार को गिरफ्तार किया गया है। मामला नाइजीरिया के ओसोग्बो शहर का है। नाइजीरियाई एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में किंग टीब्लेक एचओसी के नाम से जाने जाने वाले टोबिलोबा जोलाओशो ने यूएन की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल ओसुन ओसोग्बो जंगल में पोर्न मूवी की शूटिंग की। यहां के लोगों को मानना है कि जंगल में प्रजनन देवी (फर्टिलिटी गोडेस) का वास है। पूरे नाइजीरिया से योरूबा जनजाति के लोग इस जंगल में ओसुन देवी की पूजा करने आते हैं।

यह भी पढें   नेपाल की प्रतिनिधि सभा की बैठक एक बार फिर स्थगित

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक एडल्ट फिल्म निर्माता टोबिलोबा जोलाओशो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट पर जो क्लिप अपलोड की है, उसमें वह उस ड्रेस में नजर आ रहे हैं जो कि आमतौर पर देवी के अनुयायी पहनते हैं। पुलिस ने बीबीसी योरूबा को बताया है कि एडल्ट फिल्म निर्माता की हरकत से स्थानीय लोगों आक्रोशित हो सकते हैं। इससे सार्वजनिक शांति भंग होगी। जांच पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढें   रास्वपा के महाधिवेशन प्रस्तावों पर हृदेश त्रिपाठी का तीखा हमला

ओसुन को पूजने वाले येमी इलेबुईबोन ने कहा ‘जोलाओशो ने पवित्र जगंल को अपने काम अपवित्र किया है। पुलिस की जांच खत्म होने के बाद जंगल में देवी की पूजा करने वाले परंपरागत पुजारी तय करेंगे कि जोलाओशो को और अतिरिक्त क्या सजा दी जा सकती है।’

इस मामले पर न तो जोलाओशो और न ही उनके वकील का कोई बयान आया है।

यूनेस्को ने इस जंगल को अभयारण्यों, धार्मिक स्थलों एवं आसुन व अन्य देवताओं के सम्मान में बनाई गई मूर्तियों व कलाकृतियों वाली जगह बताय है। योरूबा जनजाति के लोगों की यह बड़ी धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान है। योरूबा पौराणिक कथा के मुताबिक ओसुन योरूब परंपरा के देवता शांगो की तीसरी पत्नी थी।

यह भी पढें   सभापति में लामिछाने की उम्मीदवारी, प्रधानमंत्री बालेन बने प्रस्तावक

हर साल यहां ओसुन ओसोग्बो उत्सव होता है जिसमें हजारों लोग यहां जुटकर नृत्य और संगीत का लुत्फ उठाते हैं। उत्सव में देवी ओसुन को प्रसन्न करने के लिए कई कार्य किये जाते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed