शत्रुधन पटेल की ५वें स्मृति दिवस, नेतागण अपने ही नेता और मन्त्री प्रति असंतुष्ट

रेयाज आलम, वीरगंज । सितम्बर १९ । शहीद शत्रुधन पटेल की ५वें स्मृति दिवस एक भव्य कार्यक्रम के बीच सम्पन्न हुआ है । ५ साल पहले आश्वीन ३ गते संविधान घोषणा के ही दिन वीरगंज में पुलिस की गोली से पटेल का निधन हुआ था । उनको स्मरण करते हुए शनिबार आयोजित विशेष कार्यक्रम जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) संबंद्ध नेता–कार्यकर्ताओं की भीड़ रही । कार्यक्रम जसपा पार्टी पकहा मैनपुर गांवपालिका की ओर से आयोजित रहा । स्व. पटेल सोही गांवपालिका वार्ड नं. ३ मैनपुर निवासी हैं ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रमुख अतिथि एवं जनता समाजवादी पार्टी के नेता एवं प्रतिनिधिसभा सदस्य लक्ष्मणलाल कर्ण ने कहा कि पकहा मैनपुर गांवपालिका में निर्माण होनेवाला सार्वजनिक धर्मशाला, सडक, विद्यालय जैसे सार्वजनिक सम्पत्ति का नामकरण स्व. शत्रुभन पटेल के नाम से होना चाहिए । नेता कर्ण ने आगे कहा– ‘आप लोगों ने बोट तो दिया, आप लोगों के ही बोट से हमारी पार्टी ने प्रदेश सरकार भी बनाया है, लेकिन जनता की अपेक्षा अनुसार काम नहीं हो पा रहा है । प्रदेश का नामांकन, राजधानी और भाषा जैसे काम आज भी बांकी है । यह सब काम करने के लिए दो तिहाई बहुमत आवश्यक है । लेकिन ना होने के कारण काम अवरुद्ध है ।’
नेता कर्ण ने कहा कि जनता के पक्ष में काम करने के लिए जसपा को दो तिहाई बहुमत की आवश्यक है । आगामी चुनाव में जसपा को दो तिहाई बहुमत प्रदान करने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया । इसीतरह कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए जसपा नेता राजेशमान सिंह ने कहा कि अपने ही पार्टी से निर्वाचित सांसद् और मन्त्री भी जनभावना अनुसार काम करने में असफल हो रहे हैं, जिसके चलते शहीदों का सपना अधुरा ही रहा है ।
कार्यक्रम में जसपा पार्टी की ओर से पर्सा क्षेत्र नं. ३ से निर्वाचित सांसद् सांसद हरिनारायण रौनियार, प्रदेश सांसद प्रल्हाद गिरी, करिमा बेग्म, भिमा यादव, वीरगंज महानगरपालिका के मेयर विजय सरावगी, नेता शिव पटेल, नेजामुदिन सम्मानी, बाबुलाल यादव, सिपु तिवारी, रामनरेश यादव, सुन्दर कुर्मी, मुकेश द्विवेदी जैसे नेताओं की सहभागिता रही । सहभागी नेताओं ने पकहा मैनपुर चौक में निर्मित स्व. शहिद शत्रुधन पटेल की शालिक में मल्यार्पण किया । साथ में भरी सभा के बीच शहिद स्व. पटेल की मां को गाउँपालिका उपाध्यक्ष कुशमी देबी ने दोसल्ला ओढाकर सम्मान भी किया ।

