Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शम्भु सदा हत्या प्रकरण छानबिन के लिए संसदीय समिति जनकपुर में

 

जनकपुरधाम, २९ सितम्बर । धनुषा जिला सबैला नगरपालिका निवासी शम्भु सदा हत्या प्रकरण छानबिन के लिए गठित संघीय संसदीय समिति के पदाधिकारी जनकपुर पहुँच गए हैं । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के सांसद् शेरबहादुर तामाङ के संयोजकत्व में निर्मित संदीय समिति में जनता समाजवादी पार्टी के सांसद् उमाशंकर अगरिया, नेपाली कांग्रेस के सांसद् पदमनारायण चौधरी और मीन विश्वकर्मा, नेकपा के ही सांसद् लालबहादुर थापा और समीमा हुसैन सदस्य हैं ।
सवारी ज्यान मुद्दा में इलाका पुलिस कार्यालय सबैला में रहे २३ वर्षीय शम्भु सदा की मृत्यु गत जेष्ठ २७ गते हुई थी । उनका शव शैचालय के भीतर लट्का हुआ था, पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने आत्महत्या की है । लेकिन परिवारिक सदस्यों का कहना है कि उनकी पुलिस हिरासत के भीतर ही हत्या की हुई । इसी विषयों को लेकर परिवारजन लम्बे समय से आंदोलनरत थे ।
विभिन्न अधिकारकर्मियों ने भी कहा है कि सदा को पुलिस हिरासत में हत्या की गई है । घटना शंकास्पद होने के कारण संघीय संसद् ने छानबिन समिति गठन किया है । इसीतरह रौतहट जिला इलाका पुलिस कार्यालय गरुडा के हिरासत में मारे गए विजय राम और रौतहट में ही मारे गए निरंजन राम के संबंध में भी संसदीय समिति की ओर से अनुसंधान हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *